संदिग्ध आई एस आई जासूस की हुई गिरफ़्तारी।

(आज़ाद न्यूज़ )

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के एक कर्मचारी को सोमवार को उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दल के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ़्तारी में नागपुर की खुफिया यूनिट भी शामिल थी। कर्मचारी पर ब्रह्मोस (brahMos )मिसाइल की डिटेल्स पाकिस्तान और अमेरिका को देने का आरोप है।


गिरफ्तार किये गए कर्मचारी को निशांत अग्रवाल के रूप में पहचाना गया है।

ब्रह्मोस (brahMos ) एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया (NPO Mashinostroeyenia) तथा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने संयुक्त रूप से इसका विकास किया है। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है।

निशांत से पूछ ताछ जारी है और उन विवरणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिन्हें उन्होंने पाकिस्तान के साथ साझा किया होगा। और उसका देश की सुरक्षा पर किया असर होगा।

comment box

Please enter your comment!
Please enter your name here